आज की हमारी सुबह हुई तकरीबन ६ :३० पर और राजू भाई से ९ बजे मिलने कि बात हुई थी | मौसम थोडा सर्द था और कुछ ३-४ चाय पीने के बाद ठन्डे ठन्डे पानी से स्नान कर हम दोनों तैयार थे कच्छ दर्शन के लिए |
दरअसल हमारा विचार था कि आज सुबह सुबह जल्दी निकल कर हम ढोलावीरा में हड़प्पा कालीन सभ्यता के शहर को देखने पहुच जायेंगे और वहां से काला डोंगर होते हुए इंडिया ब्रिज पहुच कर वहां कहीं रात्रि विश्राम करेंगे | अगले दिन वहां से निकल कर सफ़ेद रण के किनारे किनारे हम भारत के आखिरी शहर लखपत तक जायेंगे और वहां से कोरी खाड़ी के किनारे किनारे नारायण सरोवर होते हुए वापस भुज पहुच जायेंगे | हमारी पुरानी योजना का नक्शा में नीचे लगा रहा हूँ |
View Larger Map
परन्तु हमारी योजना धर्मेश खत्री जी और राजू भाई से मिली जानकारी के बाद कुछ बदल गई | हमें पता चला की इस साल पकिस्तान में आई बाढ़ के कारण पानी बोर्डर के इस तरफ आ चुका है और ढोलावीरा से काला डोंगर को जोड़ने वाली सड़क पूरी डूब चुकी है | यह रण का दलदली इलाका था और यहाँ पर कोई भी खतरा नही लिया जा सकता था |
चूँकि हमारे पास समय भी कम था और ढोलावीरा भुज से करीब २५० किलोमीटर दूर था | इसका मतलब था एक पूरा दिन यहाँ जाने में बीत जाता |
खत्री जी की सलाह के मुताबिक हमने योजना में बदलाव किये और आज का दिन हम सफ़ेद रण , इंडिया ब्रिज , काला डोंगर और पाकिस्तान बोर्डर से लगे हुए कुछ गावों को देखने में बिताने का विचार बनाया | राजू भाई ने भी कहा कि घूमने में जल्दबाजी ना की जाए तो ज्यादा अच्छा रहेगा |
सुबह नाश्ता करने के बाद करीब ९ बजे हम भुज से चल पड़े | राजू भाई बहुत ही अच्छे तरीके से हमें पूरे कच्छ के बारे में जानकारियां दे रहे थे | भुज से निकल कर हमने खावड़ा जाने वाली सड़क पकड़ ली थी | इन दिनों रण उत्सव की तैयारियां जोरों पर थी और राजू भाई ने बताया कि अगले दिन से सफ़ेद रण में सिर्फ वही लोग जा पाएंगे जो कि रण उत्सव के लिए आये हों | आम पर्यटकों के लिए अगले कुछ दिन रण में जाना प्रतिबंधित था |
निरोणा और पारंपरिक कलाएं :
इस सड़क को भी अभी रण उत्सव कि वजह से नया बनाया गया था और हम रफ़्तार से चले जा रहे थे | अचानक राजू भाई ने गाड़ी मुख्य मार्ग छोड़कर एक पतली सड़क पर ले ली | फिर उन्होंने बताया की अब हमको घुमाने की 
सबसे पहले राजू भाई हमें प्रसिद्द रोगन कला को दिखाने ले गये | दरअसल यह कच्छ की पारंपरिक कला है और अब इस गाँव में एक खत्री परिवार ही यह काम कर रहा है | कुछ वर्षों पहले इस परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद ख़राब थी परन्तु अभी सरकार के सहयोग से और पर्यटकों (खासकर विदेशी) में इसकी प्रसिद्धि से इनकी हालत
सही है | दरअसल ये लोग अरंडी के तेल में कुछ प्राकृतिक रंग मिला कर विशेष विधि से रंग तैयार करते हैं और फिर कपड़ों में पेंटिंग की जाती है | यह रंग इतना मजबूत होता है की कपडे के फटने से पहले ख़राब नही होता | इन्होंने हमें पूरी विधि को समझाया और हमारे सामने कुछ कपड़ों पर पेंटिंग बना के दिखाई | यह वास्तव में बहुत मेहनत और धैर्य का काम था | कुछ फोटो लगा रहा हूँ :

यहाँ से आगे निकलकर निरोणा गाँव में ही हम तांबे की घंटी बनाने वाले एक परिवार के घर पर थे | कुछ सालों पहले इनकी आजीविका का साधन मवेशियों के गले में बंधने वाली घंटियाँ बनाना था परन्तु अपने कुछ तरीकों से अब यह परिवार तरह तरह की संगीतमय धुन वाली घंटियाँ बनाने लगा था | कोई सरगम वाली तो कोई विशेष मधुर आवाजों वाली | यहाँ से हमने कुछ खरीददारी की फिर राजू भाई ने अपने घर से नाश्ते का कुछ सामान लिया और हम वापस खावड़ा की तरफ चल पड़े |


दोनों तरफ सूखा रण शुरू हो चुका था | इसी बीच सड़क के एक किनारे पर कुछ उजड़ा सा गाँव दिखाई दिया | राजू भाई ने बताया की यह फिल्म "लगान" के गाँव का सेट है जिसे अब वन विभाग ने तार की बाड़ से घेर दिया है | लगान की अधिकतर शूटिंग यहीं पर हुई थी |
थोड़ी देर बाद हम खावड़ा में थे | दरअसल इस इलाके में खाने पीने का कुछ सामान नही मिलता | खावड़ा में कुछ दुकाने थी और यहाँ हमने चाय वगेरह पी ली | अब यहाँ से हमें काला डोंगर जाना था | काला डोंगर में प्रसिद्द दत्तात्रेय मंदिर है और राजू भाई ने फोन कर के मंदिर में दिन के भोजन का प्रबंध करवा दिया | अब खाने की कोई चिंता ना थी और हम काला डोंगर के लिए चल पड़े |


के बीच में जगह जगह सीमा सुरक्षा बल की चौकियां दिख रही थी | इन जगहों पर जाने के बाद ही एहसास होता है की सीमा पर कितनी विषम परिस्थितियों में यह जवान हमारी सुरक्षा के लिए डटे रहते हैं | इस भीषण गर्मी में नमक के रण के बीच में महीनो तक चौकन्ने रहना वास्तव में बहुत कठिन है |
यहाँ पर पर्यटकों के लिए कुछ बोर्ड लगे हुए थे जो अलग अलग दिशाओं में पर्यटन स्थलों की जानकारी दे रहे थे | कुछ देर यहाँ पर बैठे रहे और रण के बीच में भारत पाक सीमा और वहां तक जाने वाली सड़क खोजते रहे | यहाँ से इंडिया ब्रिज भी दिखाई दे रहा था और वापस मंदिर की तरफ आ कर हम चल पड़े इंडिया ब्रिज की तरफ |
काला डोंगर से नीचे उतर कर हम फिर उसी मुख्य मार्ग पर आ चुके थे | यह सड़क सीमा सुरक्षा बल के पास है और बहुत अच्छी स्थिति में है | इंडिया ब्रिज के पहले कुरण गाँव पड़ता है | यहाँ के लोगों की वेशभूषा देख कर लग रहा था कि हम बोर्डर के पास हैं | चूँकि यहाँ खेती करना तो नामुमकिन है इसलिए इन लोगों की आजीविका का मुख्य साधन गाय पलना और दूध बेचना ही है |


इस समय तो बस मन था कि काश हमारे पास एक और दिन होता तो हम भुज से आगे की अनुमति ले लेते और भारत की आखिरी चौकी तक जा पाते | खैर , अगली बार आने की योजना बना कर अब हम यहाँ से वापस हो लिए |
अगला ठिकाना था सफ़ेद रण विस्तार के बीच में ! इसके लिए हमें धोरदो गाव तक जाना था | यहाँ के लिए वापस इसी मार्ग पर खावड़ा से आगे तक आये और वहां से दूसरी सड़क पकड़ ली | २ दिन बाद रण उत्सव शुरू होना था और तैयारियां जोर शोर से चल रही थी | बहुत बड़े क्षेत्र में पर्यटकों के लिए टेंट ही टेंट लगे हुए थे | इससे थोडा और आगे चल कर हम रण तक पहुच चुके थे | यहाँ से आगे गाड़ी नही जा सकती थी और पैदल चलने में भी पैर धंस रहे थे | धीरे धीरे हम आगे चल पड़े | राजू भाई की सख्त हिदायत थी की हम ज्यादा दूर तक ना जाएँ क्युकी कहीं भी छुपा हुआ दलदल हो सकता है और हम मुश्किल में फंस सकते हैं | आराम आराम से टटोलकर नमक के उपर चलना पड़ रहा था | वास्तव में यह जगह तो बहुत खूबसूरत थी | चटकीली धूप और दूर दूर तक फैला सफ़ेद रण विस्तार | आप भी कुछ फोटो देखें :

रुद्रमाता :

|
अब समय था वापस भुज जाने का | आधे घंटे में हम वापस भुज पहुच गये | कमरे में जा कर तरो ताज़ा हुए और अब समय था भोजन का | आज का दिन बहुत खूबसूरत बीता था और ख़ुशी हम दोनों के चेहरे पर साफ़ दिख रही थी | सौरभ के मन में विचार आया कि आज कच्छ के नॉन वेज भोजन का आनंद लिया जाए | बस क्या था हमने बाहर निकल कर पता किया कि भुज में सबसे अच्छा नॉन वेज कहाँ मिलेगा और हम बाजारों से होते हुए पैदल पैदल चल पड़े | मैं अब उस रेस्तरां का नाम तो भूल गया हूँ पर खाना बेहद लजीज था | इसके बाद टहलते हुए वापस आ गये और अगले दिन कि तैयारी करने लगे |
समय मिलते ही तीसरे दिन की घुमक्कड़ी का अनुभव आपके साथ बांटूंगा ....तब तक के लिए अलविदा ....
----घुमन्तू